Punjab Assembly Special Session के आखिरी दिन हंगामा जारी
बिजली मंत्री व प्रतिपक्ष नेजा बाजवा के बीच हुआ टकराव
चंडीगढ़, 25 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के आज आखिरी दिन की कार्यवाही दौराना खूब हंगामा देखा जा रहा है। । प्रश्न-उत्तर काल के दौरान जीरो आवर में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने करप्शन का मुद्दा उठाया, जिसके बाद सदन में गहमा-गहमी हुई।
विधानसभा में उस समय हंगामा हो गया जब नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बिजली विभाग द्वारा होशियारपुर के एक एसई से दिल्ली चुनाव के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया। इस पर बिजली मंत्री और बाजवा के बीच टकराव हो गया। बाजवा ने कहा कि पूर्व विजिलेंस ऑफिसर ने 48 अधिकारियों की सूची पकड़ाई थी जो भ्रष्टाचारी थे। उन्होंने ये चि_ी चीफ सेक्रेटरी को लिखी थी, उसके बाद उनको पद से हटा दिया गया।
प्रश्न काल के दौरान मंत्री तरुणप्रीत ने बताया कि पंजाब में ब्लॉक व पंचायत समिति में एक सीट पर 10 व 15 साल से बैठे मुलाजिमों का तबादला किया जाएगा। वहीं स्पीकर ने कहा कि सरपंचों का मान सम्मान पंचायतों में बहाल किया जाना चाहिए।
शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने अवैध कालोनियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार अवैध कालोनियों के निर्माण पर रोक लगाने के लिए एक तरफ प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ रेरा से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट समय पर नहीं मिलता है। रेरा से जल्दी सर्टिफिकेट मिल सके, इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है, ताकि अवैध कालोनियों पर रोक लगाई जा सके।
























