Weather News: Punjab and Haryana में अचानक मौसम ने ली बडी करवट
कई जिलों में तेज हवा और ओले गिरे
चंडीगढ, 4 जून (विश्ववार्ता) पंजाब और हरियाणा में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। जालंधर, अमृतसर, मोहाली, लुधियाना और पठानकोट में तेज धूल भरी आंधी चली। वही ट्राईसिटी मे भी मौसम ने करवट बदली। इसके अलावा मानसा में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग ने रात 8 बजे पूरे पंजाब में अलर्ट जारी किया है। इसमें मानसा, संगरूर, बरनाला, मलेरकोटला, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और पटियाला शामिल हैं। यहां हवा की स्पीड 50 से 60 द्मद्व प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। Weather suddenly changed in Punjab! Strong wind and hailstorm in many districts
इसके अलावा गरज और बिजली कडक़ने के साथ बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग के अनुसार, कल फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच, गरज के साथ बिजली कडक़ने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























