Punjab and Chandigarh में फिर बढ़ी गर्मी
आज कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
दिल्ली, 15 जून, 2026 (विश्ववार्ता) मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण पिछले कुछ दिनों से Punjab and Chandigarhमें हो रही बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत दी है। अब बारिश रुकने के बाद पंजाब और चंडीगढ़ में फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा और गर्म रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस संबंध में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। जिन जिलों में ये हालात बनने की संभावना है उनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बरनाला, मानसा और बठिंडा शामिल हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























