
Punjab के इस जिले मे हुआ दर्दनाक Accident
इतने लोगो की मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे दर्दनाक हादसा हुआ है जहां, फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर एक कार, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दंपत्ति और उनकी छोटी बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि उनकी ड्यूटी के दौरान देर रात चार लोगों को घायल अवस्था में लाया गया था, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी थी तथा एक को गंभीर चोटें आई थीं। घायल की हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया है।
वहीं मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना रावलपिंडी के एस.एच.ओ. ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली थी कि होशियारपुर रोड पर रोमी ढाबा के पास एक कार, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। घायलों के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस पार्टी फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचती है और वहां उन्हें पता चलता है कि ई-रिक्शा में सवार दंपत्ति और उनकी छोटी बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है।






















