
Bangladesh में 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू
मिर्जा फखरुल-ओली अहमद रेस में
दिल्ली,20 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) Bangladesh में, 35 साल के लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज दोपहर 2 बजे से मतदान शुरू हो गया है शाम 5 बजे तक संसद में मतदान होगा।
मतदान सत्ताधारी दल के सांसद बीएनपी के नेता मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर और 11 पार्टियों के विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल ओली अहमद के बीच मतदान होगा। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति कल शाम बंगभवन के दरबार हॉल में बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। Presidential election today in Bangladesh after 35 years
राष्ट्रपति चुनाव, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी मोहम्मद शहाबुद्दीन के पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले ही इस्तीफा देने के कारण हो रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























