
President Draupadi Murmu ने मुख्य सूचना आयुक्त को दिलाई शपथ
चंडीगढ, 15 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई। इस पद पर उनका काम होगा कि आरटीआई से जुड़े मामलों का निष्पक्ष निपटारा हो और नागरिकों को सरकारी जानकारी में पारदर्शिता मिले। राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि गोयल अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।
बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी राज कुमार गोयल के नाम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय पैनल ने सिफारिश की थी। गोयल 1990 बैच के (सेवानिवृत्त) अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। President Draupadi Murmu
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























