
Bollywood के दिग्गज कॉमेडियन ने संत Premanand Ji Maharaj के किए दर्शन
हंसमुख अंदाज से प्रेमानंद महाराज की छुटा दी हंसी
चंडीगढ, 4 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव ने वृंदावन में संत Premanand Ji Maharaj के दर्शन किए हैं. एक दिन पहले ही वह प्रेमानंद महाराज के पास उनके आश्रम पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने राजपाल से पूछा कि ठीक हो तो इस पर राजपाल यादव ने जवाब देते हुए कहा आज ठीक हूं। आज जीवन धन्य हो गया है। राजपाल के इतना कहते ही प्रेमानंद महाराज ने कहा अच्छा है कि अब हमारे भारत वासियों को हंसाते रहते हैं और उनका मनोरंजन करते हैं।Bollywood
प्रेमानंद महाराज ने राजपाल यादव से कहा कि भगवान का स्मरण करते रहो। वो आनंद समुद्र हैं। नाम जप करके जीवन को आनंदमय बनाओ और हर मुश्किल से लड़ना सीखो, हारना नहीं। वहीं राजपाल यादव ने कहा कि शास्त्र ठीक कहता है कि ईश्वर है और आपको देखकर यह प्रमाणित होता है कि ईश्वर है।
राजपाल ने कहा कि मैं यहां आकर बहुत कुछ बोलना चाहता था लेकिन आपको देखकर कुछ आ ही नहीं रहा है। इस पर प्रेमानंद महाराज हंसने लगे। वहीं राजपाल ने फिर से दर्शन के लिए आने की प्रेमानंद महाराज से आज्ञा मांगी और कहा कि इस बार पत्नी को साथ लेकर आऊंगा। Premanand Ji Maharaj
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























