राष्ट्रपति ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
इस केंद्रीय मंत्री को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने दिया निर्देश
चंडीगढ, 25 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Pralhad Joshi धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है. जोशी को उपभोक्ता मामलों के मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी के अलावा शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री जोशी को उनकी अपनी जिम्मेदारियों के अलावा शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए.
छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधान ने दिया इस्तीफा
NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देश भर में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अपने इस्तीफे के पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वे सदैव देश की प्रजातांत्रिक शक्ति और युवाओं की आकांक्षाओं का सम्मान करते आए हैं. पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम से वे व्यथित थे.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























