Breaking News : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल में इंटरव्यू करवाने के मामले में नया मोड़
कोर्ट ने दी 6 पुलिसकर्मियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट करने की अनुमति
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्व वार्ता) गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल में इंटरव्यू करने के मामले में बड़ा डेवलपमेंट सामने आया है. मोहाली की एक कोर्ट ने इस मामले के आरोपी 6 पुलिसकर्मियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट करने की अनुमति दे दी है।पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति ADGP एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स निलभ किशोर ने सरकारी वकील के साथ मिलकर कोर्ट से मांगी थी।
क्या है मामला
गौरतलब है कि कुछ समय पहले भारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस का निजी चैनल को दिया गया इंटरव्यू वायरल हुआ था। लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आ गई, क्योंकि उस समय लॉरेंस पंजाब जेल में था। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस को आलोचना का सामना करना पड़ा, जबकि पंजाब पुलिस का कहना है कि लॉरेंस का इंटरव्यू पंजाब की जेल से नहीं, बल्कि उसकी पुरानी जेल से था। इस मामले मे 6 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया था, जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में दोषी पाया गया। क्योंकि तब लॉरेंस पुलिस स्टेशन खरड़ में बंद था। आपको बता दें कि, सस्पेंड किए गए अधिकारियों में समरन वनीत पीपीएस डीएसपी, सब इंस्पेक्टर रीना सीआईए खरड़, सब इंस्पेक्टर एलआर जगतपाल जग्गू एजीटीएफ, सब इंस्पेक्टर एलआर शगनजीत सिंह, एएसआई मुख्तियार सिंह, एचसी ओम प्रकाश शामिल थे।























