Canada में 2 गुरुद्वारों को गिराने की धमकी; एक ही नंबर से कॉल
– कैलगरी पुलिस ने की जांच शुरू
कनाडा, 22 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) कनाडा में दो गुरुद्वारों को गिराने की धमकी मिली है। इनमें कैलगरी में सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल दशमेश कल्चर सेंटर और सवाना में गोबिंद सरवर गुरुद्वारा साहिब शामिल हैं। लगातार आ रहे इन नस्लभेदी और धमकी भरे फोन कॉल के बाद गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस की चिंता बढ़ गई है। Threat to demolish 2 Gurdwaras in Canada
दशमेश कल्चर सेंटर के चेयरमैन रणबीर सिंह परमार ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब ऑफिस में लगातार दो संदिग्ध फोन कॉल आए। पहले कॉल में एक अनजान व्यक्ति ने फोन करके गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग खाली करने को कहा। उसने दावा किया कि वहां कुछ वायरिंग का काम होना है। जबकि, कुछ देर बाद एक और व्यक्ति ने फोन करके खुद को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का CEO बताया। उसने गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह परमार से बात की और सीधे गुरुद्वारा गिराने की धमकी दी। रणबीर ने बताया कि कनाडा के सवाना में गोबिंद सरवर गुरुद्वारा साहिब में भी इसी नंबर से ऐसी ही धमकी भरी कॉल आई थी।
सुरक्षा कारणों से गुरुद्वारा साहिब परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद कैलगरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है और समुदाय या किसी भी गुरुद्वारा साहिब को किसी भी तरह के खतरे की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि धमकी देने वाले लोग कौन थे और उनका मकसद क्या था?
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























