West Bengal में सियासत तेज,PM Modi आज बंगाल के दौरे पर
5,200 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे अनावरण
pm modi to visit bengal on unveil projects
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री बिहार से कोलकाता के उत्तरपूर्वी छोर पर स्थित दमदम पहुंचेंगे और पार्टी की रैली को संबोधित करने से पहले कोलकाता मेट्रो की तीन नई परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे. यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तारी के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पर विवाद जारी है।
टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रस्तावित कानून को ‘निरंकुश’ करार दिया है. साथ ही कहा है कि यह ‘सुपर-इमरजेंसी से भी बड़ा’ कदम है और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को ‘खत्म’ कर देगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में तीन विधेयक पेश किए, जिसके बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. इससे पहले कि मसौदा कानूनों को संसद की संयुक्त समिति को भेजा जाता, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/
























