
Prime Minister Narendra Modi आज से देश के इन दो राज्यो के महत्वपूर्ण दौरे पर
कई बड़ी परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत , सुरक्षा व्यवस्था कडी
चंडीगढ, 28 फरवरी विश्ववार्ता) Prime Minister Narendra Modi आज राजस्थान और गुजरात के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देश की महिलाओं के स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार और भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। pm modi to visit rajasthan and gujarat
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे और इस दौरान वह 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस’ (HPV) टीकाकरण के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे।साथ ही मोदी एक सेमीकंडक्टर असेंबली संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. प्रधानमंत्री सुबह लगभग साढ़े 11 बजे 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं के दायरे में शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़कें, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना समेत प्रमुख क्षेत्र आते हैं। Latest Hindi News,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























