प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 57वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित
पीएम ने भविष्य के लिए दीं शुभकामनाएं
चंडीगढ, 8 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस समारोह में 587 PhD स्कॉलर्स समेत 3000 से ज्यादा ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को डिग्रियां दी गईं। pm modi success mantras graduates on iit delhi 57th convocation speech
पीएम मोदी ने आईआईटी दिल्ली के के 57वें दीक्षांत समारोह में शानदार एकेडमिक परफॉर्मेंस को देखते हुए मेधावी छात्रों को संस्थान का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान दिए। इनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल हैं। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर भी आईआईटी दिल्ली के इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
























