प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर इसे बताया सामूहिक उपलब्धि
कहा, “इतने लंबे समय तक भारत माता की सेवा करने का मिला सौभाग्य ….”
नई दिल्ली चंडीगढ, 10 जून (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। उन्होंने अपने 12 साल पूरे कर लिए। वे लगातार 4399 दिनों तक चुनी हुई सरकार का नेतृत्व करने वाले भारत के पहले नेता बन गए हैं।
इस खास मौके को मनाने के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में NDA की एक बड़ी मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत किया गया। मीटिंग के दौरान एक बहुत ही अनौपचारिक और दोस्ताना पल देखने को मिला जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपने साथी नेताओं के साथ पश्चिम बंगाल की मशहूर ‘झालमुरी’ का आनंद लिया। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने PM मोदी को झालमुरी परोसी। वहीं, PM मोदी ने खुद अपने साथियों को झालमुरी बांटी। pm modi nda meeting
PM मोदी ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नेताओं के साथ झालमुरी का आनंद लेते दिख रहे हैं। भारत मंडपम में हुई इस मीटिंग में BJP और NDA के सभी बड़े नेता शामिल हुए। इस मौके पर होम मिनिस्टर अमित शाह, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और पार्टी प्रेसिडेंट जेपी नड्डा मौजूद थे।
इनके अलावा BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ कई राज्यों के डिप्टी चीफ मिनिस्टर भी इस मीटिंग में पहुंचे।
मीटिंग को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, “12 साल में देश कांग्रेस के चंगुल से आज़ाद हो गया है। इस बुरे कल्चर का नाम कांग्रेस ग्रोथ रेट था। इसमें न कोई गवर्नेंस था, न कोई पॉलिसी, न कोई नीयत और न ही कोई फैसला। नाकामी कांग्रेस की थी लेकिन कलंक हिंदू आबादी के माथे लगा।”
PM ने आगे कहा, “हमारे लिए देश हमेशा पार्टी से बड़ा रहा है। हम ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से काम करते हैं। भारत को न सिर्फ दुनिया की बराबरी करनी है, बल्कि उससे एक कदम आगे भी रहना है। वह दिन दूर नहीं जब हम ‘मेड इन इंडिया’ जहाज भी बनाएंगे।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 सालों में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बहुत काम हुआ है। अब 500 GW रिन्यूएबल एनर्जी और न्यूक्लियर एनर्जी के टारगेट को तेजी से पूरा करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत ‘मेड इन इंडिया’ जहाजों और कंटेनरों के जरिए व्यापार करेगा।
मोदी ने कहा कि देश ट्रांसपोर्ट हब बन रहा है और जल्द ही ‘मेड इन इंडिया’ सिविल एयरक्राफ्ट बनाएगा। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे मॉडर्न डेटा सेंटर भारत में बन रहे हैं और देश में कम समय में टेक्नोलॉजी को बढ़ाने की क्षमता है। आने वाले समय में भारत टूरिज्म और स्पोर्ट्स सेक्टर में भी मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि भारत ‘रिफॉर्म्स एक्सप्रेस’ के साथ आगे बढ़ रहा है। पिछले 12 सालों में देशवासियों ने सफाई, डिजिटल पेमेंट और कोरोना कॉल जैसे हर अभियान में साथ दिया है और कभी निराश नहीं किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने का असली प्लान ‘सबका प्रयास’ है।
प्रधानमंत्री ने कहा- आपने इस मौके पर NDA की मीटिंग में मुझे सम्मान दिया, इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। दोस्तों, इतने लंबे समय तक भारत माता की सेवा करने का सौभाग्य मिलना भगवान की विशेष कृपा से ही संभव हो सकता है। मेरे लिए जनता भगवान का रूप है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















