PM Modi: युवाओं और शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं की देंगे सौगात
62 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
चंडीगढ, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के युवाओं के लिए बड़े तोहफे के तौर पर 62,000 करोड़ रुपये की नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी का ये कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान पीएम मोदी 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. ये परियोजनाएं युवा पर केंद्रित हैं. पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, ये परियोजनाएं युवा विकास के लिए एक ऐतिहासिक पहल साबित होंगी।
जिससे शिक्षा के साथ कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इस दौरान पीएम मोदी 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ पीएम-सेतु की भी शुरुआत करेंगे जो केंद्र प्रायोजित योजना है. इस योजना के तहत एक हजार सरकारी आईटीआई को हब-एंड-स्पोक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा. जिसमें 200 हब आईटीआई और 800 स्पोक आईटीआई को शामिल किया जाएगा। pm modi to launches various youth focused initiatives today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 नवोदय विद्यालयों और 200 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी बिहार की संशोधित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का भी शुभारंभ करेंगे. जिसके तहत हर साल करीब पांच लाख स्नातकों को दो साल तक 1,000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा. यही नहीं मुफ्त कौशल प्रशिक्षण भी उन्हें दिया जाएगा. इसके साथ ही पीएम मोदी नए सिरे से तैयार की गई ‘बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ योजना की भी शुरुआत करेंगे. जिसके तहत चार लाख रुपये को बिना ब्याज के लोक मिलेगा. बता दें कि इस योजना के तहत 3.92 लाख से ज्यादा छात्रों को 7,880 करोड़ रुपये से अधिक का लोन मिल चुका है.
pm modi to launches various youth focused initiatives today
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















