
Latest National News : आज Karnataka को बड़ी सौगात देंगे PM Modi
3 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
चंडीगढ़, 10 अगस्त: (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र modi आज बंगलूरू में yellow line मेट्रो और bengaluru-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 10.30 बजे एचएएल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह पहले केएसआर बंगलूरू स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।। इनमें बेंगलुरु से बेलगाम, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
PM modi
इसके बाद, दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री मोदी (PM modi) बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे। यह मेट्रो लाइन आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोमसंद्रा तक चलेगी। यह 19.15 किलोमीटर लंबी है और इसमें 16 स्टेशन हैं। इस परियोजना पर लगभग 7,160 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ये हाई-स्पीड ट्रेनें यात्रियों को तेज़, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी और यात्रा के समय को काफी कम करेंगी।
yellow line के शुभारंभ के बाद, बेंगलुरु मेट्रो का कुल नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री स्वयं इस मेट्रो में सवार होकर आरवी रोड से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक यात्रा करेंगे।
PM modi बेंगलुरु मेट्रो के तीसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। इसकी लागत 15,610 करोड़ रुपये है। यह 44 किलोमीटर से ज़्यादा लंबी है। इसमें 31 स्टेशन हैं। यह परियोजना शहर के आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक और शैक्षणिक क्षेत्रों को जोड़ेगी। बेंगलुरु का नामा मेट्रो देश का दूसरा सबसे लंबा मेट्रो नेटवर्क है, जो रोज़ाना 8 लाख से ज़्यादा यात्रियों को यात्रा की सुविधा प्रदान करता है।
वर्तमान में, भारत का मेट्रो नेटवर्क दुनिया में तीसरे स्थान पर है और जल्द ही दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बनने वाला है। अनुमान है कि मेट्रो देश भर में रोज़ाना लगभग 1 करोड़ लोगों को सेवा प्रदान करती है। प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु में शहरी संपर्क परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जहाँ वे आने वाले वर्षों में शहर और राज्य के विकास की रूपरेखा पर चर्चा कर सकते हैं।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























