PM Modi Indonesia Visit :PM मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर पहुंचे
बोले- हमेशा शिव से जुड़ने का सौभाग्य मिला
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्ववार्ता) – प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर, प्रम्बानन पहुंचे। उनके साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो भी थे। दोनों ने मंदिर के कंजर्वेशन और रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने मंदिर का दौरा भी किया।
मंदिर परिसर में अपने भाषण में मोदी ने कहा, “मुझे हमेशा किसी न किसी रूप में भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद, यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे प्रम्बानन मंदिर को डेवलप करने का मौका मिला।” PM Modi reaches Indonesia’s largest Hindu temple
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए रवाना हो गए हैं। वह 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























