Chandigarh दौरे पर आए PM मोदी ने 4,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा के विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्टों का किया शिलान्यास
PM मोदी बोले- चंडीगढ़ भारत के लिए डेवलपमेंट का मॉडल
कहा चंडीगढ़ में ही सबसे पहले नए आपराधिक कानून लागू हुए
चंडीगढ, 17 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां 4,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा के विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्टों का उद्घाटन-शिलान्यास किया। ये प्रोजेक्ट्स स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क संरचना से सम्बंधित हैं. पीएम के दौरे का कार्यक्रम पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में आयोजित किया गया था. पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद रहे. इसके अलावा बीजेपी के तमाम नेताओं-कार्यकर्ताओं व लोगों की मौजूदगी रही। pm modi chandigarh speech launches many development projects
इसके अलावा PGI में ही बना एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर 440 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. जिसमें 300 बेड, 61 ICU बेड और 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा पीजीआई में ही 244 करोड़ की लागत से बन रहे क्रिटकल केयर ब्लॉक की आधारशिला रखी गई है. जिसमें 150 बेड, डेडीकेटेड ICU और इमरजेंसी केयर और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे. चंडीगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।
PM Modi ने कहा’ Chandigarh केवल एक शहर नहीं है. यह भारत के लिए डेवलपमेंट का एक मॉडल रहा है. चंडीगढ़ को अपने व्यवस्थित विकास के लिए जाना जाता है. चंडीगढ़ की पहचान बेहतर लाइफ स्टाइल के लिए है. यह शहर ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ (Ease of Living) के लिए जाना जाता है. चंडीगढ़ मेडिकल क्षेत्र में अपनी बेहतर सुविधाओं के लिए पहचान रखता है. और इस सबके साथ चंडीगढ़ की पहचान है मां चंडी का आशीर्वाद. इसीलिए चंडीगढ़ का विकास हमेशा से NDA सरकार की प्राथमिकता रहा है।
पीएम मोदी ने कहा, ”जब आज से डेढ़ साल पहले देश ने न्याय व्यवस्था में बहुत बड़ा सुधार किया और दंड की जगह न्याय आधारित 3 नए आपराधिक कानून लाये गए तो इन्हें लागू करने की शुरुवात भी सबसे पहले चंडीगढ़ से हुई थी. पीएम ने कहा बीते कुछ सालों के भीतर चंडीगढ़ को और हाईटेक बनाने के लिए आधुनिक तौर से कई विकास के काम किये गए हैं और ये काम आगे भी लगातार किये जा रहे हैं
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























