
PM मोदी को जान से मारने की धमकी से मचा हड़कंप
जब जांच हुई तो कुछ और ही निकला मामला
चंडीगढ़, 31 मई (विश्व वार्ता) PM नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। इसी बीच उनके दौरे के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। 29 मई को पीएमओ के एक अधिकारी को वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने जो मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया था, वह एक बुजुर्ग व्यक्ति मंटू चौधरी के नाम पर रजिस्टर्ड था। समीर रंजन ने यह सिम कार्ड फर्जी दस्तावेजों के जरिए हासिल किया था ताकि अपनी पहचान छिपा सके।
इस धमकी के बाद एनआईए, आईबी और गृह मंत्रालय ने मिलकर जांच शुरू की। पता चला कि यह मैसेज बिहार के भागलपुर जिले से भेजा गया था। तेजी से कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के भीतर आरोपी समीर रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया।




















