
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएंगे। सुबह लगभग 11 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के राणाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
पीएम मोदी का यह दौरा अगले साल होने वाले चुनावों को लेकर काफी अहम है, क्योंकि एसआईआर के मुद्दे पर सीएम ममता बनर्जी सीधे केंद्र पर निशाना साध रही हैं। वहीं, मोदी भी ममता बनर्जी और एसआईआर मुद्दे पर बड़ा बयान दे सकते हैं। PM Modi
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















