पूर्व PM Indira Gandhi की पुण्यतिथि पर Rahul Gandhi सहित कांग्रेस केे दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
दादी आपने हमें सिखाया, आत्म-सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं: राहुल गांधी
चंडीगढ़, 31 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) पूर्व PM Indira Gandhi की पुण्यतिथि पर Rahul Gandhi सहित कांग्रेस केे दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 41वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 41वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी PM Indira Gandhi
राहुल गांधी ने हिंदी में पोस्ट में कहा, ‘भारत की इंदिरा’- निडर, निर्णायक और ताकतवर के सामने अडिग। दादी, आपने हमें सिखाया कि भारत की पहचान और आत्म-सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं। आपका साहस, करुणा और देशभक्ति हर कदम पर मुझे प्रेरित करती है। Rahul Gandhi
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली में शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और 1, सफदरजंग रोड पर उनके स्मारक का भी दौरा किया। खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने के लिए जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व व दूरदर्शिता से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और एक सशक्त प्रगतिशील भारत का निर्माण किया, साहस की ऐसी प्रतिमूर्ति, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व हमारी आदर्श इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’Rahul Gandhi
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























