GST दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे-Piyush Goyal
India GDP Growth Rate : दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को तैयार भारत: Piyush Goyal
चंडीगढ, 10सिंतबर (विश्ववार्ता) विपरित परिस्थितियों के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। चाहे वह पड़ौसी देश के साथ सीमा का टकराव हो या फिर अमेरिका जैसी महाशक्ति के साथ टैरिफ विवाद। भारत सरकार अपनी कुशल नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था को प्रगति के पथ पर बढ़ा रही है। यही कारण है कि भारत की जीडीपी अपेक्षा से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।
इसी बीच भारत के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री Piyush Goyal ने यह दावा किया है कि भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो से ढाई वर्षों में भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला है। गोयल ने एक दशक पहले दुनिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक से लेकर अब शीर्ष पांच में शामिल होने तक के भारत के सफर पर प्रकाश डाला।
india to become top 3 global economies in 2 to 3 years piyush Goyal
विज्ञान भवन में इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) के प्लेटिनम जयंती समारोह में बोलते हुए गोयल ने कहा कि भारत 2014 में दुनिया की पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक से आगे बढ़कर 2025 में शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। आने वाले दो-ढाई वर्षों में, भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा। मंत्री ने हालिया आर्थिक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली तिमाही में भारत की जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसे उन्होंने एक रिकॉर्ड बताया। उन्होंने यह भी अनुमान लगाया कि 2047 तक भारत 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा ।
Piyush Goyal ने नए अवसर पैदा करने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे सुधारों को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार बहुत व्यापक है। सरलीकरण और दरों में कटौती से देश की अर्थव्यवस्था और भी आगे बढ़ेगी। नए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लोग ज्यादा खर्च करेंगे। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे। ईईपीसी के बारे में बोलते हुए, मंत्री ने देश की विकास गाथा में इंजीनियरिंग निर्यात की भूमिका की ओर इशारा किया। गोयल ने कहा कि 1970 में, ईईपीसी ने 1 करोड़ डॉलर मूल्य का माल निर्यात किया था। आज, ईईपीसी का निर्यात 116 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
Piyush Goyal ने कहा कि आज हमारा देश अपने आप में इतना ज्यादा सशक्त हो चुका है कि यह किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि चुनौती चाहे सीमा पर हो या फिर आर्थिक मोर्चे पर हम हर जहग मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि एक दशक पहले देश अपनी ज्यादात्तर जरुरतें पूरी करने के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहता था लेकिन आज हम उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि दुनिया के शीर्ष देश भी हमारे साथ व्यापारिक रिश्ते कायम करने के लिए उत्सुक हैं। जोकि देश की आर्थिक प्रगति की गाथा को दर्शाता है
india to become top 3 global economies in 2 to 3 years piyush Goyal
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें: www.wishavwarta.in























