Petrol-Diesel Rate: जानें क्या फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम ?
जाने आपके शहर में पेट्रोल का रेट
चंडीगढ, 23 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है. ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है? राहत की बात यह है कि 23 जुलाई के लिए सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने नए रेट जारी कर दिए हैं। और आज भी देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं. अगर आप आज अपनी गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।
23 जुलाई को आपके शहर में पेट्रोल का रेट
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई में पेट्रोल का रेट 108.01 रुपये प्रति लीटर है.
हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 110.89 रुपये प्रति लीटर है.
23 जुलाई को आपके शहर में डीजल का रेट
दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
कोलकाता में डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई में डीजल का रेट 99.66 रुपये प्रति लीटर है.
हैदराबाद में डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
बेंगलुरु में डीजल की कीमत 98.80 रुपये प्रति लीटर है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















