देशभर मे पेट्रोल-डीजल के दामो ने मचाया हाहाकार, पहुंचा 100 के पार
10 दिन में चौथी बार पेट्रोल हुआ महंगा
चंडीगढ़, 25 मई (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. पिछले दस दिनों में चौथी बार फ्यूल प्राइस में बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 25 मई 2026 से लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली समेत देश के चार बड़े महानगरों में ईंधन महंगा होने के बाद आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आने वाले दिनों में परिवहन और रोजमर्रा की चीजों की लागत भी बढ़ सकती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















