पटना हादसे के बाद बवाल, युवक की मौत पर भड़की भीड़…
बस से शुरू हुआ बवाल, कई वाहन आग के हवाले
हालात तनावपूर्ण
चंडीगढ, 7 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है पटना के जीरो माइल इलाके में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर पुलिस की तीन जीपों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे के बाद शुक्रवार सुबह हिंसा भड़क उठी। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा। गुस्साई भीड़ ने दुर्घटना में शामिल बस को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि सड़क पार करते समय युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी और दुर्घटना में शामिल वाहन सहित पुलिस की एक गाड़ी को आग लगा दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी और बस में आग लगा दी। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को भी भीड़ ने आगे बढ़ने से रोक दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया। उपद्रव के दौरान दो पुलिस वाहन, कई बसें, पांच से अधिक बाइक और अन्य वाहनों समेत करीब 10 गाड़ियों में आग लगा दी गई। आसपास खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























