Parvinder Jhota Murder Case:एक्शन कमेटी से बातचीत करेगी सरकार
3 मेंबर वाली महिला टीम बनी
चंडीगढ 19 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता)पंजाब सरकार ने एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष कर रही एक्शन कमेटी से फॉर्मल बातचीत का रास्ता खोल दिया है। एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या को लेकर मानसा में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने बातचीत शुरू करने के लिए एक टीम बनाई है। ‘झोटा’ मर्डर केस के सिलसिले में बनी ‘एक्शन कमेटी’ से बात करने के लिए तीन महिला IAS ऑफिसर्स की एक टीम बनाई गई है, जिसमें कंवलप्रीत कौर बराड़, अपनीत रयात और मानसा की डिप्टी कमिश्नर (DC) नवजोत कौर शामिल हैं।
तीन मेंबर वाली कमेटी में 2007 बैच की IAS ऑफिसर कंवलप्रीत कौर बराड़, 2011 बैच की IAS ऑफिसर ऑफिसर अपनीत रयात और मानसा की डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर शामिल हैं। कंवलप्रीत कौर बराड़ अभी फरीदकोट रेंज की कमिश्नर भी हैं, जबकि अपनीत रियात कांग्रेस सरकार के दौरान मानसा की डिप्टी कमिश्नर भी रह चुकी हैं। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को एक मेडिकल स्टोर के मालिक अश्वनी कुमार ने परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके इंसाफ के लिए पिछले 6 दिनों से मानसा में जन संगठनों पर आधारित एक एक्शन कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























