Parliament Monsoon Session: संसद परिसर में विपक्ष ने किया प्रदर्शन
सांसदों ने ‘चंदा चोर, गद्दी चोर’ और ‘अमित शाह जवाब दो’ जैसे लगाए नारे
चंडीगढ, 10 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) Parliament Monsoon Session: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही आज सुबह 11:00 बजे शुरू हुई राम मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे में कथित चोरी और छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई सांसद इसमें शामिल हुए विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के सामने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उनके हाथों में सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लिखे पोस्टर थे। सांसदों ने ‘चंदा चोर, गद्दी चोर’ और ‘अमित शाह जवाब दो’ जैसे नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने मौके पर एक दान पेटी भी रखी। इसके जरिए उन्होंने राम मंदिर के चंदे में कथित चोरी के आरोप को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
सांसदों ने कहा कि सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए विपक्ष ने 20 जुलाई को पेपर लीक के मुद्दे पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती का मुद्दा भी उठाया।
विपक्षी सांसदों की मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर इस मामले पर बयान दें। प्रदर्शन से पहले इंडिया गठबंधन के दलों के फ्लोर नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में बैठक की। उन्होंने दोनों मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई। इन मुद्दों को लेकर संसद के दोनों सदनों में लगातार गतिरोध बना हुआ है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























