
Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मामले पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर साधा जमकर निशाना
नई दिल्ली, हिमाचल, 30 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में आज राज्यसभा में पेपर लीक बिल पर चर्चा हो रही है। इस दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर तीखा हमला बोला।
कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि कुछ सालों में 152 परीक्षा पेपर लीक हुए हैं, लेकिन एक को भी सजा नहीं मिली। सरकार क्या कर रही थी, क्या एजेंसियां सो रही थीं? शिक्षा कुछ लोगों का खास अधिकार नहीं है। शिक्षण संस्थान RSS के कंट्रोल में हैं। यूनिवर्सिटी में RSS के लोग भरे जा रहे हैं। बजट में शिक्षा बजट का हिस्सा छह परसेंट होना चाहिए, लेकिन यह तीन परसेंट से भी कम है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में दावा किया कि पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में डेढ़ लाख छात्रों ने आत्महत्या की है। खड़गे ने कहा- 12 साल में पहली बार शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया है। पेपर लीक और प्रोटेस्ट के दौरान सरकार ने स्टूडेंट्स की बात नहीं सुनी। बाद में जेपी नड्डा ने उन्हें बुलाया। अगर यह पहले हुआ होता तो स्टूडेंट्स को पिटना नहीं पड़ता।
खड़गे ने कहा- पेपर लीक से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल में कुछ भी नया नहीं है। सिर्फ आंकड़े बदले हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। पेपर चुराने वाले बचते रहेंगे, स्टूडेंट्स पिटते रहेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















