Parliament :संसद में आज परीक्षा सुधार पर चर्चा
लोकसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026
दिल्ली, 28 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) हंगामेदार हफ्ता बीतने के बाद आज संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में परीक्षा से सुधारों से जुड़े विधेयक पर चर्चा कराई जाएगी। नीट पेपर लीक को लेकर पिछले सप्ताह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में सोमवार को विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी। हालांकि, सरकार ने सदन में पेपर लीक रोकने संबंधी प्रावधानों वाले विधेयक को पेश किया। लेकिन विपक्ष इस पर चर्चा के लिए तैयार नहीं हुआ।
स्पीकर ने इस बिल पर चर्चा के लिए कहा कि मैं आपको तीन घंटे का समय देता हूं। शाम को पांच बजे तक सरकार और सभी दल मिलकर सहमति बनाएं। ताकि पांच बजे इस विधेयक पर चर्चा शुरू हो सके। इसके बाद उन्होंने कार्यवाही शाम पांच बजे तक स्थगित कर दी। उन्होंने इस विधेयक पर चर्चा के लिए छह घंटे का समय देने और अगर सदस्य इससे भी अधिक समय चाहें तो उतने समय तक ही चर्चा कराने का आश्वासन भी दिया।
- यह विधेयक सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने और ऐसे कृत्यों में शामिल व्यक्तियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने के लिए लाया गया है।
- इसका मुख्य उद्देश्य पेपर लीक, धोखाधड़ी और अन्य अनियमितताओं के माध्यम से सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली की अखंडता से समझौता करने वाले तत्वों को हतोत्साहित करना है।
- विधेयक में परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं, सेवा प्रदाताओं और अन्य संबंधित पक्षों द्वारा किए गए उल्लंघनों के लिए भी दंड का प्रावधान है।
- यह विधेयक उन छात्रों के हितों की रक्षा करना चाहता है जो अपनी योग्यता के आधार पर सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन अनुचित साधनों के कारण प्रभावित होते हैं।
- यह कानून प्रवर्तन एजेंसियों को ऐसे मामलों की प्रभावी ढंग से जांच करने और दोषियों पर मुकदमा चलाने के लिए अधिक अधिकार प्रदान करेगा।
- यह विधेयक देश भर में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























