
Panchkula News : पंचकूला के इन तीन गांवो मे चला प्रशासन का पीला पंजा
बड़ी मात्रा में अवैध कॉलोनियों और मकानों को किया ध्वस्त
पंचकूला : 26 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) bulldozer action हरियाणा के पंचकूला जिला के तीन गांवों में जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोज़र कार्रवाई की है। बता दें कि पैरिफेरी के अन्तर्गत आने वाले इन तीन गांवों गरीड़ा, चरनिया और बाड़ में धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियाँ विकसित की जा रही हैं। प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विकसित हो रही इन कॉलोनियों और अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने के मकसद से बुलडोज़र कार्रवाई को अंजाम दिया। Panchkula News
जिला नगर योजनागार विभाग की टीम ने इन तीनों गांवों में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और मकानों को ध्वस्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिना अनुमति बनाए गए अवैध ढांचे और निर्माणों को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार बरवाला संजीव अत्री ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे, वहीं मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। bulldozer action
नगर योजनाकार संजय नारंग ने बताया कि विभाग ने कॉलोनाइजरों और संबंधित लोगों को पहले नोटिस जारी कर चेतावनी दी थी कि बिना CLU और लाइसेंस के किसी भी प्रकार का निर्माण जारी न रखें। लेकिन नोटिस के बावजूद भी निर्देशों का पालन न होने पर मजबूरन विभाग को इस बड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इतना ही नहीं विभाग ने आम नागरिकों को भी चेताया कि वे बिना अनुमति वाली परियोजनाओं में निवेश न करें और किसी भी प्रकार के निर्माण से पहले विभागीय मंजूरी जरूर लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के नुकसान अथवा कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।bulldozer action
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















