Panchkula Crime News: पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या मामले मे हुआ बडा खुलासा
सीसीटीवी फुटेज मे सामने आई वारदात के बाद रची गई पूरी साजिश
चंडीगढ, 7 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले मे बडा खुलासा पंचकूला सेक्टर-21 में रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन लाल मेहता की पत्नी नीरा मेहता की हत्या की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस फुटेज ने वारदात के बाद रची गई पूरी साजिश को उजागर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, पंचकूला सेक्टर-2 स्थित एक कोठी में घरेलू सहायिका ने अपनी मालकिन की हत्या कर शव को छिपा दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला अपनी घरेलू सहायिका से घर से गायब हुए सोने के गहनों के बारे में पूछताछ करने गई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और सहायिका ने उसकी हत्या कर दी। मृतका के पति भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन हैं। Panchkula Crime News:
फुटेज में घरेलू सहायिका सुनीता देवी और उसका बेटा चादर में लिपटे शव को ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज में सुनीता देवी शव के सिर वाले हिस्से और उसका बेटा पैरों वाले हिस्से को पकड़े हुए नजर आ रहा है। दोनों शव को घर से बाहर निकालकर पड़ोसी की छत तक ले जाते हैं और वहां चादर से ढककर छिपा देते हैं। यह फुटेज अब पुलिस जांच का सबसे अहम साक्ष्य बनकर सामने आई है। video surfaces showing the disposal of the body
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























