Panchkula child kidnap Murder :पंचकूला में एक साल के मासूम की बड़ी बेरहमी से हत्या
3 दिन पहले ही बच्चे का था फर्स्ट बर्थडे
चंडीगढ, 25 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Panchkula child kidnap Murder पंचकूला से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है हरियाणा के पंचकूला में एक व्यक्ति अपनी महिला मित्र के एक साल के बच्चे की हत्या कर दी। 3 दिन पहले ही बच्चे का फर्स्ट बर्थडे भी था। मुबारकपुर निवासी महिला शनिवार सुबह करीब 10:20 बजे अपने बच्चे को क्रेच में छोड़कर गई थी। कुछ देर बाद उसने फोन कर बताया कि उसका बैग वहीं छूट गया है, जिसमें करीब 900 रुपये थे। इसके बाद उसका फोन अचानक बंद हो गया। इसी दौरान आरोपी युवक क्रेच पहुंचा।
बाद में महिला से संपर्क होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। शनिवार देर रात करीब 12 बजे सुखोमाजरी बाईपास फ्लाईओवर के नीचे बरसाती नाले से बच्चे का शव बरामद किया गया। सूचना पर क्राइम ब्रांच और एंटी नारकोटिक टीमें मौके पर पहुंचीं। शव को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की मोर्चरी में रखवाया गया है। Panchkula child kidnap Murder
क्रेच संचालिका की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चे की सकुशल बरामदगी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता थी। आरोपी से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। -हरिराम एसएचओ, थाना सेक्टर-14, पंचकूलाPanchkula child kidnap Murder






















