
Pakistan High Commission Delhi में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर चला
दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर क्यों चला बुलडोजर ?
नई दिल्ली, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) – दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने गैर-कानूनी स्ट्रक्चर को बुधवार देर रात गिरा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, ये स्ट्रक्चर हाई कमीशन की तय बाउंड्री के बाहर थे। पाकिस्तान हाई कमीशन का ऑफिस दिल्ली के चाणक्यपुरी में शांतिपथ पर है। वीज़ा सेक्शन के पास लगे बैरिकेड्स, बाड़ और क्यू मैनेजमेंट स्ट्रक्चर को भी हटा दिया गया। यह कार्रवाई इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगे सिक्योरिटी बैरिकेड्स और पार्किंग पोल हटाने के दो दिन बाद हुई है। Pakistan High Commission
संबंधित एजेंसियों ने JCB का इस्तेमाल करके हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई की। मौके से मिली तस्वीरों में टूटी हुई रेलिंग, गेट, लोहे के फ्रेम, छत की चादरें, ईंटें और कंक्रीट के टुकड़े बिखरे हुए दिखे। बाहरी सफेद मेटल की बाड़ और कुछ गटरिंग भी हटा दी गई। Bulldozers moved outside Pakistan High Commission in Delhi
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















