
OTT platform block: अश्लील कंटेंट के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन
5 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक
नई दिल्ली, चंडीगढ, 25 फरवरी विश्ववार्ता)OTT platform block: केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने मंगलवार को पांच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (OTT) को ब्लॉक कर दिया। जिन प्लेटफॉर्म के खिलाफ एक्शन लिया गया उनमें MoodXVIP, Koyal PlayPro, Digi Movieplex, Feel और Jugnoo शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखा रहे थे। यह कंटेंट IT एक्ट 2000, IT रूल्स 2021, इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 292 और महिलाओं के अश्लील चित्रण से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करता पाया गया है।
यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया है। पिछले साल जुलाई में Ullu-ALTT समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया गया था। ALTT ऐप को फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अप्रैल 2017 में लॉन्च किया था। ULLu ऐप को 2018 में IIT कानपुर से ग्रेजुएट विभु अग्रवाल ने बनाया था।
इससे पहले, मार्च 2024 में, सरकार ने पोर्नोग्राफिक कंटेंट के लिए 18 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया था। इसने 19 वेबसाइट, 10 ऐप और 57 सोशल मीडिया हैंडल भी ब्लॉक कर दिए थे। OTT platform block
और खबरें पढ़ने के लिए, दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















