Operation Sindoor पर आज से राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा
यात्रा का नेतृत्व करेंगे भाजपा के मंत्री और नेता
चंडीगढ, 13 मई (विश्ववार्ता) ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय जनता पार्टी देश भर में तिरंगा यात्रा निकालेगी. 10 दिन तक चलने वाली यह तिरंगा यात्रा 13 मई से 23 मई चलेगी. इस दौरान बीजेपी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों बताई जाएगी. बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई निर्दोश लोगों की आतंकियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी. इसके बाद भारतीय सेना द्वारा 7 मई को आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की गई।
पार्टी के आधिकारिक सूत्र ने माना कि जिस प्रकार अचानक संघर्ष विराम की घोषणा की गई और इसकी सूचना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए दुनिया को मिली, उससे पार्टी के कोर वोट बैंक में निराशा है। पार्टी के सामने इस निराशा को दूर करने की बड़ी चुनौती है। सूत्र ने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद पार्टी को इस स्थिति में बदलाव की उम्मीद है। पार्टी के सामने लोगों को यह समझाने की चुनौती है कि संघर्ष विराम का फैसले में कोई तीसरा पक्ष नहीं था और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भाजपा ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी जंग जीती है।
13 मई से 23 मई तक 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. भाजपा का लक्ष्य ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को हर नागरिक तक पहुंचाना है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा, विनोद तावड़े, तरुण चुघ समेत अन्य लोग इस अभियान का समन्वय करेंगे. भाजपा के शीर्ष मंत्री और वरिष्ठ नेता विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा का नेतृत्व करेंगे.
























