Punjab के इस जिले मे चली दिनदहाड़े गोलियां एक निहंग सिंह की मौत
इलाके मे तनाव व डर का बना माहौल
चंडीगढ, 5 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के गुरदासपुर जिलेके रोड पर सिंबल चौक के पास दिनदहाड़े गोलीबारी का मामला सामने आया है। गोलीबारी के दौरान एक निहंग सिंह की मौत की भी खबर है। बताया जा रहा है कि गाड़ी के पास देने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढऩे पर दोनों पक्षों ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं।
गोलीबारी में एक निहंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के तीन युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। One Nihang Singh dies
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























