अंबाला बोरवेल हादसा,जिंदगी की जंग हार गया 4 साल का मासूम निरवैर
33 घंटे की जंग हार गया 4 साल का निरवैर…
21 घंटे बाद हुआ रेस्क्यू लेकिन नहीं बची जान
चंडीगढ, 1 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा के अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम निरवैर की जान नहीं बचाई जा सकी. कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद करीब 3:30 बजे बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। haryana four year old nirvair borewell rescue operation passed away
जानकारी के अनुसार, ये हादसा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे धन्यौड़ा गांव में हुआ. निरवैर अपने पिता के साथ खेत में दादा के लिए खाना देने गया था. इसी दौरान वह खेलते-खेलते खेत में खुले पड़े एक बोरवेल के पास पहुंच गया और अचानक उसका पैर फिसल गया. देखते ही देखते वो करीब 220 फीट गहरे और 9 इंच चौड़े बोरवेल में गिर गया।
रात होने पर रेस्क्यू में किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए पूरे इलाके में हाई मास्ट लाइटें लगाई गईं. इस दौरान बोरवेल के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें पानी के बीच लाल रंग की टी-शर्ट दिखाई दे रही थी. इससे उम्मीद बनी रही कि बच्चे तक पहुंचा जा सके, लेकिन सभी प्रयास आखिरकार नाकाम रहे.।
बाद में पंजाब की एक स्थानीय रेस्क्यू टीम को भी ऑपरेशन में शामिल किया गया. कुछ समय के लिए NDRF और सेना की टीम पीछे हटी ताकि नई टीम अपनी तकनीक से प्रयास कर सके. हालांकि लंबे समय तक चले अभियान के बावजूद बच्चे को जीवित नहीं बचाया जा सका.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























