
Haryana में अप्रैल की इस तारिख से बढ़ेंगे टोल रेट, अब सफर करना होगा महंगा
प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
चंडीगढ़, 30 मार्च, (विश्व वार्ता) अगर आपके पास वाहन है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। NHAI ने सभी वाहन चालकों को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा में NHAI द्वारा एक दर्जन से ज्यादा टोल पर शुल्क में 4 से 5 फीसदी की वृद्धि की संभावना है। एक अप्रैल से बढ़ी हुई टोल दरें लागू होंगी। latest haryana news,
जानकारी के अनुसार हरियाणा के व्यस्तम दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (NH-48) पर स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा पर भी टोल दरों में बढ़ोतरी होगी। जिससे प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
NHAI की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार खेड़की दौला टोल प्लाजा पर विभिन्न वर्गों के वाहनों के टोल शुल्क में औसतन पांच रुपए की बढ़ोतरी की जा रही है। निजी कारों के लिए यह बढ़ोतरी विशेष रूप से प्रभावित करेगी। छह महीने पहले, नवंबर 2025 में ही यहां टोल दरों में 15 रुपये तक का इजाफा किया गया था। अब एक अप्रैल से फिर बढ़ोतरी होने जा रही है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























