
Punjab के इस जिले मे पटाखों को लेकर प्रशासन ने जारी किये सख्त आदेश
सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष जोर
चंडीगढ़, 19 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) दिवाली से पहले पटाखा बाजार को लेकर जालंधर प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है। इस बार परंपरागत रूप से बल्र्टन पार्क में लगने वाली अस्थायी पटाखा मार्किट अब अपने पुराने स्थान पर नहीं लगेगी। डीसी हिमांशु अग्रवाल ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर बताया कि इस वर्ष बल्र्टन पार्क में निर्माण और नवीनीकरण कार्य चल रहा है, जिसके चलते वहां पर पटाखा मार्किट लगाना संभव नहीं है। new guidelines issued firecrackers in jalandhar
प्रशासन की ओर से लिए गए नए निर्णय के तहत अब यह मार्किट पठानकोट बाईपास के नजदीक खाली पड़ी सरकारी जमीन पर शिफ्ट की जाएगी। कुल 2.2 से 2.5 एकड़ क्षेत्र में फैली इस जगह पर अस्थायी पटाखा दुकानों को स्थापित करने की अनुमति दी गई है। new guidelines
जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नए स्थान पर सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। इसके अलावा सिविल सर्जन और फायर ब्रिगेड विभाग को भी एंबुलेंस व अग्निशमन वाहनों की तैनाती के आदेश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
पटाखा दुकानदारों को “द एक्सप्लोसिव रूल्स 2008” के अंतर्गत अस्थायी दुकानों के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। jalandhar
इसके लिए पंजाब सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने मिलकर इस नई जगह के चयन को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें इस स्थान को सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज़ से उपयुक्त बताया गया है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















