नीदरलैंड्स के लिए यिब्बी जानसेन ने मैच के दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद फ्रेडरिके मातला ने 38वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मेजबान टीम की बढ़त 0-2 कर दी। भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन वह नीदरलैंड्स की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सकी। अंत तक भारत कोई गोल नहीं कर पाया और उसे 0-2 से मुकाबला गंवाना पड़ा।
वहीं, सेमी-फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब FIH हॉकी वर्ल्ड कप के पूल ई के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा और साथ ही यह भी जरूरी है कि नीदरलैंड चीन को मात दे।
नीदरलैंड के लिए यिब्बी जानसेन (दूसरे मिनट में) और फ्रेडरिक माटला (38वें मिनट में) ने गोल किए।
नीदरलैंड ने मैच की शुरू होने के कुछ देर बाद पहला गोल किया। शुरुआत से ही उन्होंने भारत पर अपना दबदबा कायम रखा और जल्द ही पेनल्टी कॉर्नर अपने नाम कर लिया। जानसेन ने कोई गलती नहीं की और गोलकीपर बिचु देवी खारीबाम को चकमा देते हुए बाईं ओर से गेंद गोल में डाल दी।
नीदरलैंड का दबाव लगातार बना रहा। 5वें मिनट में बिचु देवी ने पेनल्टी कॉर्नर पर बाएं पैर से शानदार बचाव किया। इसके कुछ ही पल बाद उन्होंने फ्रीके मोएस के प्रयास को भी नाकाम कर दिया।
भारत ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल की और नौवें मिनट में पहली बार सर्कल में प्रवेश किया, जबकि तीन मिनट बाद सलीमा टेटे ने भारत का पहला गोल करने की कोशिश की थी, लेकिन उनका शॉट पोस्ट के ऊपर से निकल गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/