
NEET‑UG पेपर लीक केस – राउज एवेन्यू कोर्ट में 13 आरोपियों पर सुनवाई आज
चंडीगढ, 13 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) : दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट के नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले की सुनवाई करनेवाली फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है। यह महत्वपूर्ण फैसला स्पेशल जज अजय गुप्ता की अदालत ने सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले के 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लिया। neet ug paper leak case rouse avenue fast track court
दरअसल, सीबीआई ने 13 लोगों को आरोपी बनाया है. सीबीआई ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है उनमें यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार शामिल हैं. ये सभी आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























