NEET Re-Exam 2026 के अभ्यर्थियों को Haryana की सैनी सरकार का तोहफा
अब एडमिट कार्ड दिखाकर कर सकेंगे फ्री बस यात्रा
चंडीगढ, 20 जून, 2026 (विश्ववार्ता) NEET Re-Exam 2026 – 21 जून को होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और रोडवेज विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2708 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार ने फ्री बस सेवा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। Haryana government gift to neet candidates free bus travel
करनाल रोडवेज के जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि हमारी ओर से सभी तैयारी पूरी की गई हैं। सभी बस स्टैंड पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं, उन्होंने कहा जहां कहीं भी बस की जरूरत होगी वहां बसों को भेज दिया जाएगा, दूसरे जिलों के लिए भी जो भी अभ्यर्थी जहां जाना चाहता है उसके लिए भी बसों का इंतजाम किया गया है।
उन्होंने बताया कि नीट अभ्यर्थियों को रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। टिकट तो जारी की जाएगी, लेकिन उसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह केवल रिकॉर्ड के लिए होगी।
रोडवेज जीएम ने कहा कि हमने बसों के साथ भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई है। उन्होंने कहा कि केवल 5-7 बसों को छोड़कर करनाल रोडवेज की सभी बसें अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। कोई भी अभ्यर्थी अगर आज भी अपने गंतव्य स्थान परीक्षा केंद्र पर जाना चाहता है तो वह अपना एडमिट कार्ड दिखाकर जा सकता है। उन्होंने कहा सरकार की तरफ से जो भी अभ्यर्थियों को सेवाएं प्रदान की जा रही है अभ्यर्थी उनका लाभ लेगे।
आपको बता दे नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं 2708 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे सुरक्षा के मध्य नजर भी पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम परीक्षा क्रेंदों के बाहर किए जाएंगे, वहीं 200 के करीब अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























