Commonwealth Games 2026 में Neeraj Chopra पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में उतरेंगे
फिर एक और कॉमनवेल्थ स्वर्ण पर होगी नजर
दिल्ली, 30 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता)Commonwealth Games 2026 ग्लास्गो में जब नीरज चोपड़ा भाला लेकर रन-अप शुरू करेंगे तो करोड़ों भारतीयों की निगाहें उन पर होंगी। यह सिर्फ पुरुष जेवलिन थ्रो का क्वालिफिकेशन राउंड नहीं, बल्कि पिछले एक साल की मुश्किलों से उबरकर लौटे भारत के सबसे बड़े एथलीट की नई परीक्षा भी होगी। Commonwealth Games 2026
सामने पाकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम, ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और श्रीलंका के शानदार फॉर्म में चल रहे रुमेश थरंगा पाथिरागे जैसे दिग्गज होंगे। ऐसे में नीरज की नजर पहले फाइनल का टिकट हासिल करने और फिर एक और कॉमनवेल्थ स्वर्ण पर होगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























