
Nautapa begins today: नौतपा आज से शुरू
कई राज्यों में पारा 46 डिग्री के पार, अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 25 मई (विश्ववार्ता) भीषण गर्मी के रूप में जाने जाने वाले नौतपा के 9 दिन सोमवार से शुरू होंगे। हालांकि, इस बार इन 9 दिनों में भीषण गर्मी के आसार कुछ ठंडे पड़ने की संभावना भी है। nautapa begins today
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहले 3 दिन हीटवेव चल सकती है। इसके बाद अगले 3 दिन में दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। बादल छाएंगे। पारा ज्यादा नहीं बढ़ पाएगा। अंतिम 3 दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस सबके बावजूद तापमान औसत से ज्यादा नीचे नहीं जाएगा। बता दें कि ज्योतिष में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश और 9 दिन तक इसमें रहने को नौतपा कहा जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण में इन दिनों सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं। इसी कारण गर्मी बढ़ जाती है।
मौसम विभाग ने 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट और 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को 46.8 डिग्री के साथ बांदा यूपी में सबसे गर्म रहा। प्रयागराज, झांसी, उरई और आगरा में भी पारा 45 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पश्चिमी-दक्षिणी भारत को छोड़कर अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना रहा। देश के बड़े भू-भाग में शुक्रवार तक राहत की उम्मीद भी नहीं है। खासकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के बड़े हिस्से में तेज गर्मी जारी रहने की आशंका जताई गई है। Nautapa begins today:
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















