
National News: अगर भारत और जर्मनी आपस में सहयोग बढ़ाएं, तो हमारी दोनों की अर्थव्यवस्थाएं बहुत कुछ हासिल कर सकती हैं-जोहान वाडेफुल
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल ने कहा अगर भारत और जर्मनी आपस में सहयोग बढ़ाएं, तो हमारी दोनों की अर्थव्यवस्थाएं बहुत कुछ हासिल कर सकती हैं।”जोहान वाडेफुल ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत आज एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और एक उभरती हुई आर्थिक महाशक्ति है। india-progressing rapidly technology important cooperation
जोहान वाडेफुल ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक व्यवहार को लेकर भारत और जर्मनी की चिंताएं समान हैं। दोनों देश इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जर्मनी और भारत सेनाओं के साझा अभ्यास कर रहे हैं। हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत किया जा रहा है। जर्मन युद्धपोत (फ्रिगेट) ने भारत के बंदरगाह का दौरा भी किया था। सुरक्षा, रक्षा और आयुध के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है।
वाडेफुल ने यह भी कहा कि रूस का यूक्रेन के खिलाफ युद्ध अभी भी यूरोप और पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।























