Punjab के इस जिले में फैक्ट्री मालिक की बेरहमी से हत्या,इलाके में दहशत
आरोपी मौके से फरार, पुलिस जांच मे जुटी
लुधियाना, 22 अगस्त 2026 (विश्व वार्ता): लुधियाना में एक बड़ी घटना हुई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। हैबोवाल थाने के हरगोबिंद नगर में कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करने वाले 40 साल के फैक्ट्री मालिक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जतिंदर राजपूत के रूप में हुई है। Punjab Crime news,
हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया है कि मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या का आरोप फैक्ट्री मालिक के एक दोस्त पर लगा है जो घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार रात की है। जतिंदर राजपूत का फैक्ट्री में अपने दोस्तों से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोस्त ने जतिंदर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी हत्या करके मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी का मोबाइल फोन भी बंद है। Factory owner brutally murdered in Ludhiana; Accused absconding from the spot
मामले की जानकारी देते हुए हैबोवाल थाने के SHO जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली थी। सुबह जब मृतक का भाई फैक्ट्री पहुंचा तो वह बेहोश हो गया। जतिंदर की गर्दन से बहुत खून बह रहा था और वह मरा हुआ पड़ा था। भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीनियर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। SHO ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। हालांकि, पुलिस दोनों के बीच हुए झगड़े के असली कारणों का पता लगाने के लिए गंभीरता से जांच कर रही है, जिसने हत्या का रूप ले लिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























