Punjab में नगर निगम चुनावों का हुआ ऐलान
13 मई से नॉमिनेशन प्रोसेस शुरू होगा
जानें वोटिंग कब होगी ?
चंडीगढ़, 11 मई, (विश्ववार्ता) Municipal Corporation Elections पंजाब में नगर निगम चुनावों का ऐलान हो गया है। नॉमिनेशन प्रोसेस 13 मई से शुरू होगा और 16 मई तक चलेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नॉमिनेशन फाइल किए जा सकेंगे। 26 मई को वोटिंग होगी, जबकि 29 मई को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी ने कहा कि 18 मई को पेपर्स की स्क्रूटनी होगी। उस दिन सभी कैंडिडेट्स को इलेक्शन ऑफिस जाने की इजाजत होगी। इस दौरान वे रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपनी आपत्तियां उठा सकेंगे। अगर इस दौरान किसी का फॉर्म रिजेक्ट होता है, तो इसकी जानकारी दी जाएगी। 19 मई नॉमिनेशन वापस लेने का आखिरी मौका होगा।
उन्होंने कहा कि 8 नगर निगमों में चुनाव होंगे। इनमें मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट शामिल हैं। इसके अलावा 76 म्युनिसिपल काउंसिल और 21 नगर पंचायतों में भी चुनाव होंगे। कुल 3,977 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सभी चुनाव शहरी इलाकों में होंगे। आज से आचार संहिता लागू हो गई है। Municipal Corporation Elections
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























