Parliament Monsoon Session का आज आखिरी दिन
– अमित शाह जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर दे सकते हैं जवाब
आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
नई दिल्ली, 13 अगस्त (विश्ववार्ता): आज मॉनसून सेशन का आखिरी दिन है। 20 जुलाई को सेशन शुरू होने के बाद से ही विपक्ष NEET पेपर लीक और स्टूडेंट्स पर पुलिस एक्शन को लेकर हंगामा कर रहा है। होम मिनिस्टर अमित शाह ने स्पीकर को लेटर लिखकर जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर पार्लियामेंट में चर्चा की पेशकश की है। अगर समय मिला तो वे आज, गुरुवार को जवाब दे सकते हैं। last day of the monsoon session of parliament
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष शाह से “स्पीच” नहीं चाहता; उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि स्टूडेंट्स पर गोली चलाने का ऑर्डर किसने दिया था। पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने कहा, “मैं पूरी तरह से निराश हूं। सरकार चर्चा चाहती है, लेकिन विपक्ष भाग रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि अगर विपक्ष तैयार है तो सेशन बढ़ाया जा सकता है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























