
Modi government ने नए राफेल जेट खरीदने को मंज़ूरी दी
IAF की बढ़ेगी ताकत
दिल्ली, 12 फरवरी,(विश्ववार्ता)Modi government: इंडियन एयर फ़ोर्स की ताकत और बढ़ने वाली है। इसके लिए मोदी सरकार ने नए राफेल जेट खरीदने को मंज़ूरी दे दी है। पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पूरी दुनिया ने फाइटर जेट राफेल की ताकत देखी थी कि कैसे भारत ने पाकिस्तान पर हवाई दबदबा बनाया। इस डील को भारत की अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस खरीद योजनाओं में से एक माना जा रहा है।modi government approves new rafale jets
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में नए राफेल जेट खरीदने को मंज़ूरी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने छह P-8I एयरक्राफ्ट के साथ 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने को मंज़ूरी दी है। यह डील करीब ₹3.25 लाख करोड़ की है। मॉडर्न AESA रडार सिस्टम, लंबी दूरी की मेटियोर मिसाइल, SCALP स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल, एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट टेक्नोलॉजी राफेल को हवा से हवा और हवा से ज़मीन दोनों मिशन को बहुत असरदार तरीके से करने में मदद करती हैं। Modi government
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















