Mobile Recharge Price Hike: देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को एक बार फिर से लग सकता है बड़ा झटका
अगले 3-4 महीनों में 12-15 प्रतिशत तक हो सकता है महंगा
चंडीगढ, 12 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Mobile Recharge Price Hike: बीते कुछ सालों में मोबाइल रिचार्ज काफी महंगा हुआ है. वहीं अब एक बार और मोबाइल रिचार्ज महंगे होने वाले हैं। ऐसे में अब हर महीने आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, देश की टेलीकॉम कंपनियां अगले तीन से चार महीनों के भीतर मोबाइल टैरिफ में 12 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती हैं. माना जा रहा है कि टेलीकॉम बाजार में प्रतिस्पर्धा कम होने और 4G-5G सेवाओं की बढ़ती मांग के चलते कंपनियों के लिए कीमतें बढ़ाना आसान हो गया है। Mobile Recharge 12 to 15 percent in upcoming days
ब्रोकरेज फर्म Centrum Institutional Research की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टेलीकॉम बाजार में अब सीमित बड़ी कंपनियां बची हैं, जिससे टैरिफ बढ़ाने की संभावना मजबूत हुई है. रिपोर्ट का अनुमान है कि अगले 3 से 4 महीनों में मोबाइल प्लान की कीमतों में 12 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। Mobile Recharge 12 to 15 percent in upcoming days
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























